Home Breaking TILDA: विजय चंदवानी के नेतृत्व में सफल हुआ सिंधी प्रीमियर लीग-7, सिंह...

TILDA: विजय चंदवानी के नेतृत्व में सफल हुआ सिंधी प्रीमियर लीग-7, सिंह फाइटर्स बने चैंपियन, निक्की गिलानी बने मैन ऑफ द सीरीज

9
0



तिल्दा-नेवरा: भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा में आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-7) का समापन बेहद रोमांचक और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। पूरे आयोजन में खेल, संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस भव्य आयोजन के मुख्य आयोजक समाजसेवी विजय चंदवानी रहे, जिनके कुशल नेतृत्व और समर्पण ने SPL को लगातार सातवें वर्ष भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।दुर्गा बाड़ा मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में सिंह फाइटर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंह वॉरियर्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। सिंह फाइटर्स की कमान कैप्टन अविनाश मोटवानी ने संभाली, जिन्होंने बेहतरीन खेल और रणनीति के दम पर टीम को जीत दिलाई। वहीं दूसरी ओर सिंह वॉरियर्स की कप्तानी निक्की गिलानी ने की, जिनकी टीम ने फाइनल में कड़ा संघर्ष किया और पूरे टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।टूर्नामेंट के समापन अवसर पर निक्की गिलानी को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए “बेस्ट बैट्समैन” और “मैन ऑफ द सीरीज” के सम्मान से नवाजा गया।

पूरे सीजन में उनकी लगातार शानदार बल्लेबाजी, नेतृत्व क्षमता और मैच जिताने वाली पारियों ने उन्हें यह विशेष उपलब्धि दिलाई। दर्शकों और खेल प्रेमियों ने उनके प्रदर्शन की जमकर सराहना की।जैसे ही सिंह फाइटर्स की जीत तय हुई, मैदान में जश्न का माहौल बन गया। मुख्य आयोजक विजय चंदवानी ने खिलाड़ियों के साथ आतिशबाजी और पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया तथा विजेता टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उपविजेता टीम सिंह वॉरियर्स का भी उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए समाज सदैव खिलाड़ियों के साथ खड़ा रहेगा।इस अवसर पर विजय चंदवानी ने कहा कि SPL सीजन-7 का सफल आयोजन समाज के युवाओं के जोश, खेल भावना और टीमवर्क का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों से वे मुख्य आयोजक के रूप में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते आ रहे हैं और आगे भी यह सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा। उनका उद्देश्य केवल क्रिकेट टूर्नामेंट कराना नहीं, बल्कि सिंधी समाज के युवाओं को एक सशक्त मंच देना और चेटीचंड पर्व को सामूहिक उत्सव के रूप में मनाना है।फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा-नेवरा के अध्यक्ष अजितेश शर्मा, कांग्रेस नेता राम गिडलानी, चम्मन लाल , मोती हिंदूजा, राजेश कोटवानी, राहुल तेजवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजय चंदवानी और उनकी पूरी आयोजन टीम की सराहना करते हुए SPL को शहर का गौरव बताया।विजय चंदवानी और उनकी टीम के शानदार आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि SPL अब तिल्दा-नेवरा के सिंधी समाज का केवल क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक बड़ा सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव बन चुका है। खिलाड़ियों के उत्साह, दर्शकों की भारी भीड़ और भव्य समापन समारोह ने SPL-7 को यादगार बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here