हिरमी रावन: भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के प्रथम बलौदाबाजार आगमन पर मोहरा सहित कुथरौद में भी स्वागत किया गया। कुथरौद आगमन पर आयोजित सभा में विकास के मुद्दों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि देश में वास्तविक विकास की परिभाषा भाजपा सरकार के आने के बाद ही स्थापित हुई है। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद यादव ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बलौदाबाजार जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां से पहली बार राज्यसभा सांसद का निर्वाचन हुआ है। उन्होंने लक्ष्मी वर्मा को जिले का गौरव बताते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद का केक काटकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा प्रदेश प्रवक्ता , प्रदेश अध्यक्ष सनम जागडे ( अजा मोर्चा ), अदिति बघमार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,जिला पंचायत सभापति डॉ. मोहनलाल वर्मा, अनुपम अग्रवाल ( जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ ) , तारनदास अनंत सरपंच ग्रा. पंचायत कुथरौद, रेखाकृष्णा वर्मा उपसरपंच कुथरौद, हेमलता वर्मा पंच, रूखमणी राय पंच, रानू यादव, द्वारिका वर्मा अध्यक्ष जिला किसान मोर्चा हेमन्त बघमार मंडल अध्यक्ष, ओमप्रकाश पटेल, वन्दना, सियाराम धीवर, कृष्णा सिन्हा एवं अन्य पंच और ग्रामीण जन उपस्थित रहे l







