Home Breaking लिव इन पार्टनर ने ली थीं महिला की जान.. हत्या के बाद...

लिव इन पार्टनर ने ली थीं महिला की जान.. हत्या के बाद सिर कर दिया धड से अलग, अब 3 लोग पकडे गए

26
0



लिव इन पार्टनर ने ली थीं महिला की जान.. हत्या के बाद सिर कर दिया धड से अलग, अब 3 लोग पकडे गए

न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: UP में बुलंदशहर जिले के बुगरासी के घुंघरावली के जंगल में 15 मार्च को मिली सिर कटी लाश के केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की शिनाख्त बबली के रूप में हुई है। महिला की हत्या उसके लिव इन पार्टनर विकास ने अपने भाई सचिन और मित्र अमन के साथ मिलकर की थी। महिला अपने प्रेमी पर शादी का दवाब बना रही थी। जबकि, प्रेमी ने महिला को बिना बताए 12 दिसंबर को अन्य कहीं शादी कर ली थी।  दोनों मुरादनगर में एक साथ पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। विकास ने अपनी परिवार की मर्जी से 12 दिसंबर को शादी कर ली। शादी की जानकारी होने पर बबली ने विकास पर शादी का दवाब बनाना शुरू कर दिया। बबली का कहना था कि पिछले काफी समय से विकास उसके साथ पति की तरह रह रहा है। विकास पर उन्होंने अपनी सारी कमाई लुटाने के साथ लोन लेकर भी दिया है। उसके बाद विकास ने धोखा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here