
लाइन में जनता, गोदाम में खेल… SDM के छापे ने खोल दी गैस कालाबाजारी की पोल, 395 सिलेंडरों की हुई हेराफेरी
न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: यूपी के बांदा में घरेलू गैस की किल्लत के बीच बड़ा खुलासा सामने आया है. डीएम के निर्देश पर जमीनी हकीकत परखने पहुंचे एसडीएम ने एक गैस एजेंसी पर छापा मारकर 395 सिलेंडरों की कालाबाजारी पकड़ ली. छापेमारी के दौरान सामने आई गड़बड़ियों से अधिकारी भी हैरान रह गए. मौके पर भारी संख्या में सिलेंडरों की हेराफेरी पाए जाने के बाद सीधे एफआईआर दर्ज कराई गई है और पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.






