Home Breaking तिल्दा-नेवरा में जमकर बिक रहा नकली गुटखा, खाद्य विभाग पर उठे सवाल

तिल्दा-नेवरा में जमकर बिक रहा नकली गुटखा, खाद्य विभाग पर उठे सवाल

22
0



तिल्दा-नेवरा: शहर में इन दिनों नकली गुटखा की खुलेआम बिक्री का मामला तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध और मिलावटी गुटखा धड़ल्ले से बिक रहा है, लेकिन जिम्मेदार खाद्य एवं औषधि विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शहर में कई स्थानों पर असली ब्रांड के नाम पर नकली और घटिया गुणवत्ता का गुटखा बेचा जा रहा है। यह अवैध कारोबार लंबे समय से जारी है, बावजूद इसके संबंधित विभाग की ओर से किसी प्रकार की सख्ती नहीं दिखाई दे रही है। इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं न कहीं विभागीय उदासीनता या मिलीभगत के चलते यह कारोबार फल-फूल रहा है।जानकारों की मानें तो नकली गुटखा में निम्न स्तर के और हानिकारक तत्वों का उपयोग किया जाता है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, फिर भी खुलेआम इसकी बिक्री प्रशासन की अनदेखी को उजागर करती है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और शहर में चल रहे इस अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए।अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद खाद्य विभाग इस पर कितनी गंभीरता दिखाता है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here