Home Breaking रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध, एक माह तक लागू...

रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध, एक माह तक लागू रहेगा आदेश

22
0



रायपुर: शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार, रिंग रोड-01 और रिंग रोड-02 से शहर में आने वाले 18 प्रमुख मार्गों पर सुबह 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यह नियम आदेश जारी होने की तिथि से अगले एक महीने तक प्रभावी रहेगा।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला लोक सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि शहर में जाम की समस्या कम हो और आम नागरिकों को राहत मिल सके।इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा प्रतिबंधप्रतिबंध जिन प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर लागू किया गया है, उनमें शामिल हैं—तेलीबांधा चौककेनाल रोडमहावीर नगर चौकराजेंद्र नगर चौकपचपेड़ीनाका चौकसंतोषीनगर चौकभाठागांव चौककुशालपुर चौकरायपुरा चौकडीडी नगरअरिहंत नगरटाटीबंधहीरापुर टर्निंगगोगांव तिराहागोंदवारा तिराहाभनपुरी पाटीदार भवन के सामने तकविधानसभा रोड (व्हीआईपी तिराहा)एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे रिंग रोड-01प्रशासन की अपीलपुलिस प्रशासन ने ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here