Home Breaking TILDA: प्लांट में महिला की मौत पर फूटा आक्रोश, परिजन शव लेकर...

TILDA: प्लांट में महिला की मौत पर फूटा आक्रोश, परिजन शव लेकर धरने पर बैठे, मुआवजा और नौकरी की मांग पर रातभर चला हंगामा

46
0



तिल्दा नेवरा : के औद्योगिक क्षेत्र ग्राम खम्हरिया स्थित श्री नाकोड़ा पाइप इंपैक्स प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया। ग्राम देवगांव निवासी सुनीता धृतलहरे (लगभग 42 वर्ष) की शनिवार को प्लांट के अंदर मौत होने के बाद परिजन और भीम आर्मी संगठन के लोग शव लेकर प्लांट के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए, जिससे देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा।जानकारी के अनुसार महिला प्लांट के अंदर कार्य कर रही थी, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत प्लांट के अंदर ही हो गई थी, लेकिन प्लांट प्रबंधन ने पूरे मामले में लापरवाही बरतते हुए परिजनों को स्पष्ट जानकारी नहीं दी और उन्हें लगातार गुमराह किया गया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा रायपुर भेजा गया।रात 10:30 बजे तक गेट पर डटे रहे परिजन घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। रविवार रात लगभग 10:30 बजे तक मृतिका के परिजन और भीम आर्मी के पदाधिकारी शव लेकर प्लांट के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठे रहे और प्लांट प्रबंधन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े परिजन धरने पर बैठे परिजनों ने मृतिका के परिवार को उचित मुआवजा राशि और परिवार के एक सदस्य को प्लांट में नौकरी देने की मांग रखी। परिजनों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।सुबह 5 बजे तक चला समझौते का दौर। सूत्रों के अनुसार रातभर चले हंगामे और बातचीत के बाद सुबह लगभग 5 बजे के आसपास मृतक परिवार को 11 लाख रुपये का चेक और 50 हजार रुपये नगद प्रदान किए गए। इसके बाद मामला शांत हुआ और परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।दलालों की भूमिका चर्चा में इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कथित दलालों की भूमिका भी चर्चा का विषय बनी रही। सूत्रों का कहना है कि ऐसे कथित दलाल अक्सर उद्योगों से जुड़े विवाद या हादसों के समय सक्रिय हो जाते हैं और खुद को प्रभावशाली बताकर मामलों में दखल देते हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात स्थिति को देखते हुए नेवरा थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, वहीं तिल्दा तहसीलदार रामप्रसाद बघेल भी मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।पहले भी विवादों में रहा है संयंत्रयह उल्लेखनीय है कि श्री नाकोड़ा पाइप इंपैक्स प्राइवेट लिमिटेड का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि संयंत्र स्थापित होने के बाद से क्षेत्र में कई बार शिकायतें और विवाद की स्थिति बनती रही है।अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस पूरे मामले की किस तरह जांच करता है और मृतिका के परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

oplus_0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here