Home Breaking शंकराचार्य महाराज का छत्तीसगढ़ आगमन भक्तों को मिलेगा दर्शन लाभ

शंकराचार्य महाराज का छत्तीसगढ़ आगमन भक्तों को मिलेगा दर्शन लाभ

36
0



रायपुर : परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज का 15 मार्च को तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है। उनके मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने जानकारी दी कि शंकराचार्य जी रविवार को अहमदाबाद से रायपुर विमानतल पहुंचेंगे, जहाँ भक्तों द्वारा उनका भव्य स्वागत कर दर्शन लाभ प्राप्त करेंगे ।ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने बताया विमानतल से राजीव नगर स्थित आलोक सिह के निवास पर आगमन होना है जहां सिह परिवार द्वारा पादुकापूजन किया जाएगा तत्पश्चात सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा प्रस्थान करेंगे ।सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा बेमेतरा आगमन पर दंडी स्वामी स्रीमज्ज्योतिर्मानंद: सरस्वती जी महाराज के द्वारा स्वागत पूजन कर भक्तों को दर्शन देंगे । वही 16 मार्च व 17 मार्च को नवनिर्मित सवा लाख शिवलिंग मंदिर का निरीक्षण कर कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को मार्गदर्शन करेंगे । कमलेश दत्त दुबे के निवास पर होगा भव्य स्वागत व पूजन वही 18 मार्च को प्रातः 7 बजे सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा से प्रस्थान बेमेतरा कृष्णा विहार स्थित कमलेश दत्त दूबे के निवास पर आगमन होगा और दूबे परिवार द्वारा स्वागत अभिन्दन कर पादुकापूजन संपन्न किया जाएगा । तत्पश्चात बिलासपुर प्रस्थान कर शंकराचार्य के कृपा पात्र शिष्य हरीश शाह के ग्राम चिचिरदा स्थित कुंज कुटीर फार्महाउस आगमन होगा जहाँ बिलासपुर के सनातनियों गौभक्तों व शाह परिवार द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन कर शाह परिवार द्वारा पादुकापूजन किया जाएगा । वाराणशी करेंगे प्रस्थान वही मध्यान बिलासपुर से वाराणाशी के प्रस्थान करेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here