Home Breaking छत्तीसगढ़ में फिर मिली अफीम की खेती, इस गांव में लहलहाती फसल...

छत्तीसगढ़ में फिर मिली अफीम की खेती, इस गांव में लहलहाती फसल से मचा हड़कंप”

34
0



छत्तीसगढ़ में फिर मिली अफीम की खेती, इस गांव में लहलहाती फसल से मचा हड़कंप”

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध नशे के कारोबार को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। जिले में लगातार दूसरे दिन अवैध अफीम की खेती मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ताजा मामला करोंधा थाना क्षेत्र के चंदाडांडी गांव का है, जहां खेत में अफीम की फसल लहलहाती मिलने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके में जांच शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने खेत को अपने कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है।बताया जा रहा है कि खेत में लगी अफीम की फसल को सुरक्षित रखने और साक्ष्य से किसी तरह की छेड़छाड़ रोकने के लिए पुलिस ने मौके पर ही डेरा डाल दिया है। पूरी रात पुलिसकर्मी खेत और आसपास के इलाके में निगरानी करते रहे ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि न हो सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में करीब तीन एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया था। लगातार दूसरे दिन इस तरह की घटना सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गए हैं और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।जानकारी के अनुसार चंदाडांडी गांव झारखंड सीमा से लगा हुआ इलाका है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पुलिस को आशंका है कि इस अवैध खेती के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने झारखंड सीमा से लगे गांवों में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है और आसपास के गांवों में भी जांच अभियान चलाया जा रहा है।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अफीम की इस अवैध खेती के पीछे किन लोगों का हाथ है और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here