Home Breaking भाजपा की लक्ष्मी वर्मा निर्विरोध बनीं राज्यसभा सांसद, तिल्दा नेवरा से बधाई...

भाजपा की लक्ष्मी वर्मा निर्विरोध बनीं राज्यसभा सांसद, तिल्दा नेवरा से बधाई देने पहुंची रानी सौरभ जैन

59
0



तिल्दा नेवरा : राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं। रिटर्निंग ऑफिसर मनीष शर्मा ने बीजेपी से लक्ष्मी वर्मा को प्रमाणपत्र दिया।बता दें कि लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ में महिला आयोग की सदस्य हैं। इसके अलावा वह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। छत्तीसगढ़ में महिला वर्ग में उनकी पकड़ बेहद मजबूत है और वे राजनीति में भी सक्रिय नेत्री है। लक्ष्मी वर्मा रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और बीजेपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। बधाई देने के लिए तिल्दा नेवरा की दीपक शर्मा जिला संयोजक,विकास कोटवानी जिला मंत्री भाजपा, स्वाति वर्मा जिला पंचायत सभापति,पार्षद एवं अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल रानी सौरभ जैन , भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश वर्मा, प्रिय सिरमौर, भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल महामंत्री बेबी गोस्वामी, अंजू पाठक एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here