Home Breaking दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक की...

दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गई जान

50
0



हथाबंद सिमगा सुहेला : जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हथबंद थाना क्षेत्र के उड़ेला–पौसरी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इस दौरान एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे आरक्षक की इलाज के दौरान रायपुर में मृत्यु हो गई।विवेचना के लिए निकले थे दोनों जवानजानकारी के अनुसार, आरक्षक क्रमांक 377 धर्मेंद्र यादव, जो जिला बलौदाबाजार के साइबर सेल में पदस्थ थे, तथा आरक्षक क्रमांक 809 प्रशांत धर दीवान, जो थाना हथबंद में तैनात थे, मंगलवार सुबह एक प्रकरण की विवेचना के सिलसिले में मोटरसाइकिल से निकले थे। सुबह लगभग 11 बजे वे हथबंद क्षेत्र के उड़ेला–पौसरी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों जवान सड़क पर दूर जा गिरे।हादसे में आरक्षक धर्मेंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। गंभीर रूप से घायल आरक्षक प्रशांत धर दीवान को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।पुलिस विभाग में शोकदो जवानों की असामयिक मृत्यु से पूरे जिले के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों के अनुसार दोनों जवान कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार अधिकारी थे।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक और मार्मिक घटना है। विवेचना के दौरान निकले हमारी यूनिट के दो आरक्षकों की ट्रक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। विभाग मृत जवानों के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।गौरतलब है कि आरक्षक धर्मेंद्र यादव बेमेतरा जिले के ग्राम परसबोड़, थाना साजा के निवासी थे। वहीं आरक्षक प्रशांत धर दीवान बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों ही अपने परिवार के मुख्य सहारा थे। पुलिस ने ट्रक चालक और वाहन की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दुखद घटना की खबर के बाद पूरे जिले में शोक का माहौल है और लोग दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here