ठुकरा के मेरा प्यार… तू अंजाम देखेगी! जयमाला की रस्म के दौरान सिरफिरे युवक ने दुल्हन को गोली मारी..
न्यूज डेस्क बिहार: बक्सर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. चौसा के मल्लाह टोली में बारात आई हुई थी और शादी की रस्में चल रही थीं. दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर जयमाला की तैयारी कर रहे थे. तभी अचानक एक युवक ने दुल्हन पर फायरिंग कर दी. गोली लगते ही दुल्हन लहूलुहान होकर गिर पड़ी. गोली की आवाज सुनते ही शादी में शामिल बारातियों और घरातियों के बीच भगदड़ मच गई. गोली लगने के तुरंत बाद घायल युवती को आनन-फानन में सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया.बिहार के बक्सर में खुशियों भरा शादी का माहौल उस वक्त मातम और दहशत में बदल गया, जब ‘जयमाला’ की रस्म के दौरान एक सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को गोली मार दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.गोली लगने के बाद खून से लथपथ दुल्हन को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और शादी की रस्में बीच में ही रुक गई हैं.






