Home Breaking TILDA: गुमटी नुमा होटल में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, एक बुजुर्ग...

TILDA: गुमटी नुमा होटल में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल, जांच में जुटी नेवरा पुलिस

6
0



तिल्दा नेवरा: तिल्दा बस्ती में रेल्वे फाटक के पास वार्ड क्रमांक 22 निवासी शकुन तिवारी का चाय नाश्ते, फल आदि का एक होटल था जिसमें देर रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई जिससे होटल व उसमें रखे सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए वहीं होटल में सो रहे एक बुजुर्ग रमेश दुबे उम्र 55 वर्ष आग में जलकर घायल हो गया जिसे मिशन अस्पताल तिल्दा में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया गया है।बता दे शकुन तिवारी बीमार महिला है उनकी सुपुत्री को पिछले दिनों पुलिस ने घर में गांजा व नशीली टेबलेट जप्त कर जुर्म दर्ज कर जेल भेजा है।वहीं उक्त होटल में आगजनी की जमकर चर्चा है।वही होटल में सो रहे बुजुर्ज आगजनी में जल गया और घायल हो गया है जिसकी भी व्यापक प्रतिक्रिया है। वहीं देर रात्रि नेवरा पुलिस व 112 की टीम घटना स्थल पहुंची थी, नेवरा पुलिस उक्त आगजनी मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here