Home Breaking TILDA: अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा एवं नशीली प्रतिबंधित टेबलेट रखकर...

TILDA: अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा एवं नशीली प्रतिबंधित टेबलेट रखकर बिक्री करते हुए एक युवक को नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया

7
0



तिल्दा नेवरा नितिन कुमार जायसवाल: नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अपराधियों की बदलती कार्यप्रणाली पर त्वरित एवं सटीक कार्रवाई करते हुए थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र से एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 02 किलो 250 ग्राम गांजा, 480 नग प्रतिबंधित टेबलेट (नाइट्रोसन) एवं 01 नग आईफोन के साथ- साथ मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद किए गए हैं।

प्रकरण में आरोपी के कब्जे से जप्त मादक पदार्थ गांजा, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, आईफोन व मोटर सायकल सहित मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 4,04,500/- रूपये है। आरोपी युवक के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 71/26, धारा 20(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कल दिनांक 17.02.2026 को थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मोटर सायकल स्पेलेंडर क्रमांक सीजी 04 पी.सी. 3397 में एक युवक अपने पीठ पर एक काले रंग के पीठू बैग रखा है जिसके अंदर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा एवं नशीली प्रतिबंधित टेबलेट रखकर बिक्री करने हेतु सासाहोली से अंडरब्रिज से होकर तिल्दा की ओर आने वाला है।जिसकी सूचना के उपरांत थाना तिल्दा नेवरा पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर आरोपी युवक को पकडा गया जो अपना नाम हर्ष सोनी निवासी वार्ड क्र0 22 तिल्दा का रहने वाला बताते हुये अपने बैग में मादक पदार्थ एवं नशीली टेबलेट रखना स्वीकार किया। पीठू बैग की तलाशी के दौरान मादक पदार्थ गांजा, प्रतिबंधित टेबलेट रखे मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी युवक ने मादक पदार्थ एवं प्रतिबंधित टेबलेट अपने कब्जे में रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी – हर्ष सोनी पिता मोन्टू उर्फ मन्टू सोनी उम्र 20 साल साकिन वार्ड क्र0 22 तिल्दा बस्ती थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here