
तिल्दा नेवरा: आपरेशन निश्चय के तहत् अवैध शराब परिवहन/विक्रय पर तिल्दा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को विश्वस्त मुखबिरो से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति एक्टीवा मोपेड में काफी मात्रा में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री करने के लिये परिवहन कर रहा है जिस पर तत्काल थाना तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा विधिवत् कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुये जोता रेल्वे फाटक के पास तिल्दा में रेड कार्यवाही कर आरोपी ठेकला देवार के कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब व अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 पी.क्यू. 4365 को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् जप्त कर आरोपी को गिरफ्तारी पश्चात् माननीय न्यायालय में पेश किया गया तथा आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया।







