Home Breaking मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूले से गिरीं दो युवतियां, मेले में...

मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूले से गिरीं दो युवतियां, मेले में सुरक्षा व्यवस्था और झूलों की जांच को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे है

35
0



जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण मेले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आकाश झूले में अचानक हुए हादसे से दो लड़कियां नीचे गिर गईं। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही गोपाल एंबुलेंस सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायल लड़कियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायल लड़कियों की पहचान चन्द्रकांता कश्यप उम्र 15 वर्ष और भूमिका कश्यप उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम मलदा के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि झूला चलने के दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों नीचे गिर गईं। फिलहाल दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है और उनकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।मेले में सुरक्षा व्यवस्था और झूलों की जांच को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here