
तिल्दा नेवरा: रजत वर्मा बने जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र क. 06 के प्रतिनिधि, गांव में हर्ष का माहौल जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शैल महेन्द्र साहू ने अपने प्रतिनिधि की घोषणा की। श्रीमती शैल महेन्द्र साहू अपने व्यस्त दिनचर्या के कारण रजत वर्मा को ग्राम पंचायत तुलसी, सिरवे,और बरतोरी ,तथा नकटी, खामहरिया,कोनारी का जिम्मेदारी देते हुए रजत वर्मा को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किए है।उन्होंने कहा कि मैं श्रीमति शैल महेन्द्र साहू जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र क. 06 जिला रायपुर छ ग. के पद पर निर्वाचित हुई हूं तथा इसके अतिरिक्त मै सभापति महिला एवं बाल विकास जिला पंचायत रायपुर छ.ग. एवं सदस्य शिक्षा एवं स्वास्थ विभाग जिला पंचायत रायपुर छ.ग. के पद पर पदस्थ हूं जो कि मेरे जिला सदस्य क्षेत्र क. 06 रायपुर के अंतर्गत 34 ग्रामो की जिला पंचायत सदस्य हूं जो कि मैं अपने व्यस्त कार्यों के कारण अपना 06 ग्रामो तुलसी, सिरवे, बरतेोरी, नकटी, खम्हरिया, कोनारी जिला पंचायत प्रतिनिधि रजत वर्मा पिता राजू लाल वर्मा ग्राम तुलसी पोस्ट नेवरा थाना तिल्दा-नेवरा जिला रायपुर (छ.ग.) को आज दिनांक 08/02/2026 से अपना प्रतिनिधि नियुक्त करती हूं।लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शैल महेन्द्र साहू ने कहा मेरे प्रतिनिधि एवं प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता छोटे भाई रजत वर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका जीवन जनसेवा, संघर्ष और समर्पण का प्रेरक उदाहरण है। क्षेत्र के विकास, सामाजिक न्याय और आम जन की आवाज़ को मजबूती से उठाने का आपका संकल्प हो यही कामना है।







