Home Breaking स्पा सेंटर की आड़ में गंदा खेल: नौकरी का झांसा देकर युवती...

स्पा सेंटर की आड़ में गंदा खेल: नौकरी का झांसा देकर युवती को दलदल में धकेलने की कोशिश, परिवार को दी खत्म करने की धमकी, संचालिका और मैनेजर गिरफ्तार

37
0
Oplus_131072



स्पा सेंटर की आड़ में गंदा खेल: नौकरी का झांसा देकर युवती को दलदल में धकेलने की कोशिश, परिवार को दी खत्म करने की धमकी, संचालिका और मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर : शहर के सत्यम चौक स्थित आइवरी स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे काले कारनामों का भंडाफोड़ हुआ है। एक युवती की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्पा सेंटर की संचालिका पूजा ढकाल और मैनेजर नीरू तमंग को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों पर एक युवती को नौकरी का झांसा देकर उसे गलत कामों के लिए मजबूर करने का गंभीर आरोप है।वेतन का लालच देकर शुरू किया मानसिक उत्पीड़न पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे मासिक वेतन पर स्पा सेंटर में काम करने के लिए रखा गया था। लेकिन कुछ ही समय बाद संचालिका और मैनेजर का असली चेहरा सामने आ गया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी इच्छा के विरुद्ध उसे अवैध गतिविधियों और अनैतिक कार्यों में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाने लगा….जब उसने इस बात का विरोध किया, तो उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और यह धमकी दी गई कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो उसे बदनाम कर दिया जाएगा और उसके परिवार को भारी नुकसान पहुँचाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here