
तिल्दा नेवरा: आरोपीगण अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर पूर्व में आहत दुर्गेश धृतलहरे, निवासी तुलसी नेवरा से उधारी में दी गई रकम की मांग करने गए थे। रकम वापस न मिलने की स्थिति में उसकी हत्या करने की नीयत से आरोपीगण प्रत्येक अपने-अपने पास धारदार चाकू लेकर बीती रात्रि आहत के घर पहुंचे।आरोपीगण द्वारा आहत के घर का दरवाजा बलपूर्वक तोड़कर अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया गया एवं पैसों की मांग की गई। आहत द्वारा रकम देने से इंकार करने पर आरोपियों ने चाकू लहराकर भयादोहन किया, गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा चाकू से वार कर आहत की बाईं जांघ में गंभीर चोट पहुंचाई।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 एवं पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तिल्दा नेवरा लाया गया, जहां उसका समुचित उपचार कराया गया।थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुख्ता मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों एवं उनके नाबालिग साथी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त किए गए।गिरफ्तारी उपरांत आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार 01.इन्द्रा सांवरा, पिता – टिंकू सांवरा, उम्र – 19 वर्ष, निवासी – तुलसी नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर l 02.विजय ध्रुव, पिता – स्व. सलित ध्रुव, उम्र – 19 वर्ष, निवासी – तुलसी नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर l 03.वेदनारायण यादव उर्फ वेदू, पिता – अर्जुन यादव, उम्र – 21 वर्ष, निवासी – तुलसी नेवरा, जिला रायपुर l 04.विधि से संघर्षरत बालक – 01






