Home Breaking TILDA: रायखेड़ा विद्यालय में “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम संपन्न हुआ

TILDA: रायखेड़ा विद्यालय में “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम संपन्न हुआ

33
0



तिल्दानेवरा_स्वामी आत्मानंद हिंदी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायखेड़ा में 6 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया गया जिसमें बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को तनाव से मुक्त होकर परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया गया। साथ ही साथ व्याख्याताओ द्वारा बताया कि विद्यार्थियों के मन में परीक्षा से संबंधित जो भी शंका हो उसे पहले ही समाधान कर लिया जाए। एक ही दिन में पूरा इकाई पढ़ने के बजाय बिंदुवार टॉपिक पढ़ाई करें।विद्यार्थी अपने विषय के ब्लूप्रिंट को अच्छे से समझ ले की कौन से इकाई से कितने प्रश्न कितने अंको का पूछा जाना है,और उसी क्रम के अनुसार अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।साथ ही साथ पढ़ाई के लिए तय समय के अनुसार ही नियमित दिनचर्या बनाएं। अच्छा हो की पढ़ाई सुबह और सोने के पहले किया जाना बेहतर है। विद्यार्थी अपने बनाए गए टाइम टेबल पर कड़ाई से पालन करें। कोई भी इकाई बहुत अधिक बड़ा है तो उसे एक दिन में पूरा करने के बजाय बिंदुवार उसके नोट्स बनाएं और महत्वपूर्ण बिंदुओं को लिखकर रखें।साथ ही साथ विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्न पत्रों का हल भी अनिवार्य रूप से करें। जिससे परीक्षा में समय प्रबंधन में मदद मिलेगी।साथ ही साथ नियमित निद्रा भी आवश्यक है,अनिद्रा से भी बचे और अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देवे। तथा परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव में बिल्कुल भी ना रहे।सोशल मीडिया अगर आवश्यक ना हो तो इन दिनों इनसे दुरी बना कर रखे। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के प्रसारण समय व्याख्याता गजेंद्र कुमार वर्मा, जितेंद्र वर्मा,स्मृति दबदघाव, ज्योति कश्यप, मोती सिंह ध्रुव, सरिता वर्मा, निक्की अग्रवाल, मोनिका वर्मा, शशि वर्मा,मुल्केश्वर बांधे, खिलेश्वरी पटेल,आर के महिलांग, एसएमसी सदस्य गणेश राम वर्मा सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here