Home Breaking रायपुर में सनी लियोनी के कार्यक्रम का विरोध, बजरंग दल ने जताई...

रायपुर में सनी लियोनी के कार्यक्रम का विरोध, बजरंग दल ने जताई आपत्ति, कहा छत्तीसगढ़ में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं करेंगे

49
0



रायपुर: राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विरोध शुरू हो गया है। बजरंग दल सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्यक्रम का खुलकर विरोध कर रहा है। बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कार्यक्रम के आयोजकों को चेतावनी दी है।पोस्ट में वाधवानी ने लिखा है कि रायपुर में ‘अश्लील फ़िल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को बुलाने वालों कान खोलकर सुन लो… राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’बजरंग दल का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि कार्यक्रम आयोजित किया गया तो उसका विरोध किया जाएगा। गौरतलब है कि 22 फरवरी को रायपुर में सनी लियोनी का एक कार्यक्रम आयोजित होना प्रस्तावित है, जिसे लेकर अब विवाद गहराता नजर आ रहा है।किसी भी स्थिति में नहीं होने देंगे कार्यक्रम : वाधवानीप्रांत के गौ रक्षक प्रमुख रवि वाधवानी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। ऐसे पवित्र धरती पर हम ऐसे कार्यक्रम को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पिछले दिनों भी ऐसे कई कार्यक्रम हुए हैं, जिससे छत्तीसगढ़ का माहौल खराब हुआ है। गरियाबंद और कई जगह ऐसे कार्यक्रम हुए हैं। वाधवानी ने कहा, इस कार्यक्रम को हम किसी भी स्थिति में होने नहीं देंगे। क्या सोच के यह कार्यक्रम करा रहे हैं, क्या पैसा कमाना ही इनका मुख्य उद्देश्य है? इस अश्लील फिल्म बनाने वाली अभिनेत्री को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, हम इसका पूर्ण रूप से विरोध करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here