
तिल्दा नेवरा: मामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी अपने 03 अन्य साथियो के साथ मिलकर माह नवंबर में बगदई शराब दुकान के पास लूटपाट करने की योजना बनाकर चाकू का डर दिखाकर एक व्यक्ति को मारपीट करते हुये जबरन उसका एक वीवो मोबाईल व नगद रकम 500/रू को लूट कर भाग गये जिस पर थाना तिल्दा नेवरा में लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण के एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर ही गिर0 कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त की गई थी। गिरफ्तार आरोपी के अन्य साथी घटना के बाद से फरार थे जिन्हें मुखबिर सूचना के आधार पर प्रकरण के आरोपी दुर्गेश यादव व उसके एक साथी विधि से संघर्षरत बालक को तिल्दा में घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ पर अपराध घटित करना स्वीकार किये। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी एवं बालक को ज्यूडिशियल रिमांड के लिये माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।
नाम आरोपी – दुर्गेश यादव पिता शिवपालन यादव उम्र 19 साल पता वार्ड क्र0 17 पुराना चीरघर के पास तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0 घटना में प्रयुक्त जप्त सामाग्री – एक मोटर सायकल







