Home Breaking सरेआम सरपंच की हत्या की कोशिश, भाजपा का पुलिस को अल्टीमेटम…इंसाफ दो...

सरेआम सरपंच की हत्या की कोशिश, भाजपा का पुलिस को अल्टीमेटम…इंसाफ दो या घेराव झेलो

34
0
Oplus_131072



रायपुर : राजधानी से सटे टेकारी में मड़ई मेले की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं। यहाँ दबंगों और असामाजिक तत्वों ने केवल कानून को हाथ में नहीं लिया, बल्कि लोकतंत्र के प्रतिनिधि यानी गांव के सरपंच पर ही प्राणघातक हमला कर दिया। इस वक्त की बड़ी खबर रायपुर के विधानसभा क्षेत्र से, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है।इंसाफ के लिए थाने का घेरावबीते दिनों ग्राम पंचायत टेकारी में मड़ई मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान भाजपा युवा मोर्चा के विधानसभा मंडल मंत्री और वर्तमान सरपंच चंद्रकांत वर्मा पर गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों ने धावा बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने न केवल गंदी गालियां दीं, बल्कि बेरहमी से मारपीट कर सरपंच को अधमरा कर दिया। आरोप है कि यह हमला उन्हें जान से मारने की नीयत से किया गया था।पुलिस की कार्रवाई पर सवालघायल सरपंच को अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन असली हंगामा तब शुरू हुआ जब पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठे। विधानसभा थाने ने आरोपियों के खिलाफ ‘मामूली धाराओं’ में मामला दर्ज किया। इसी ढुलमुल रवैये के खिलाफ आज भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब थाने पहुँच गया।भाजपा का अल्टीमेटमभाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा, व्यापार प्रकोष्ठ के नितिन अग्रवाल और सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि, अगर 24 घंटे के भीतर आरोपियों पर कड़ी धाराएं जोड़कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया, तो चक्काजाम और उग्र आंदोलन होगा।इस विरोध प्रदर्शन में जनपद उपाध्यक्ष दिनेश खुटे, चंद्रशेखर वर्मा, प्रवक्ता दिनेश अग्रवाल और भाजयुमो प्रभारी सूरज टंडन सहित भारी संख्या में पंच और ग्रामीण मौजूद रहे। सबकी एक ही मांग है। सरपंच को न्याय दो, गुंडों को जेल भेजो।अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस 24 घंटे के इस अल्टीमेटम के आगे झुकती है या फिर धरसींवा विधानसभा में विरोध की यह आग और भड़केगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here