‘रेप, ब्लैकमेल और लाखों की उगाही’! लड़की की जिंदगी से 10 सालों तक खेला दरिंदा, 4 रिश्ते भी तुड़वाए
न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: UP की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक संत शरण मौर्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने करीब 10 वर्षों तक उसका शोषण किया, उसे ब्लैकमेल किया और उससे लाखों रुपये की उगाही की।पीड़िता के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में वीडियो व अन्य निजी जानकारियों के जरिए उसे लगातार धमकाता रहा। आरोप है कि युवक ने इस दौरान पीड़िता की चार शादियां भी तुड़वा दीं, जिससे उसकी सामाजिक और मानसिक स्थिति पूरी तरह टूट गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी संत शरण मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि और पीड़िताएं सामने आती हैं या अन्य तथ्य उजागर होते हैं, तो आरोपों में और धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।






