Home Breaking खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश, शारीरिक संबंध बनाने के बाद...

खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश, शारीरिक संबंध बनाने के बाद हत्या की आशंका, हिरासत में एक संदेही

26
0



खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश, शारीरिक संबंध बनाने के बाद हत्या की आशंका, हिरासत में एक संदेही…

जांजगीर चांपा: नवागढ़ स्थित ग्राम पीपरा में आज सुबह बीच खार में 21 वर्षीय युवती का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की जांच में जुटी नवागढ़ पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह खार में लोगों ने 21 वर्षीय युवती का अर्धनग्न शव देखा. युवती का शव कीचड़ से सना हुआ था. लोगों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची नवागढ़ पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कार्रवाई को अंजाम देने के बाद पीएम के लिए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेजा. युवती की पहचान पूनम के रूप में हुई है.पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया सहमति से शारीरिक संबंध बनाना पाया गया है, क्योंकि युवती के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं. इसके साथ जांच के दौरान एक संदेही का नाम सामने आया है, जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. इसके साथ मामले में शामिल एक अन्य की तलाश की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here