सुहागरात पर दुल्हन को हुआ पेट दर्द.. कुछ ही घंटे बाद घर मे गूँजी किलकारी, स्वस्थ बेटी को दिया जन्म
न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: UP के रामपुर मे अजीमनगर के रिज़वान के घर मे सुहागरात पर ही घर मे किलकारी गूँजी। आधी रात पेट मे दर्द हुआ तो दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उसने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद पिता रिजवान ने पूरे गांव मे मिठाई बांटी।पुलिस चौकी मे समझौते के बाद हुई थी शादी…रिजवान व युवती का अफेयर था। लड़की के गर्भवती होने के बाद दोनों पक्षो मे विवाद हुआ.. तो पुलिस चौकी मे विवाह तय हुआ। बच्ची के जन्म के बाद परिवार ख़ुश है। यह बच्चा दोनों के प्रेम सम्बन्ध के बीच पैदा हुआ है.. ऐसे मे फॅमिली को कोई दिक्कत नहीं आई।






