तिल्दा खरोरा : दिनांक 24/01/2026 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23/01/2026 को ग्राम रायखेड़ा के चितावर मंदिर के पास मढ़ई मेला कार्यक्रम होने से रात्रि में छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम हो रहा था वहां प्रार्थी अपने दोस्त चन्द्रकांत वर्मा, सुरज कुमार वर्मा, मनहरण लाल साहू थे। रात्रि करीबन 02:30 बजे ग्राम मुरा का रहने वाला अजीत घृतलहरे अपने अन्य दोस्तो के साथ काला रंग के स्कॉर्पियो क्रमांक CG 22 U 4751 में आये और रास्ते में गाड़ी को खड़ी कर दिये थे जिस पर प्रार्थी द्वारा रास्ते से हटाने के लिये बोला गया तो वे लोग नाराज होकर रूक अभी तुम लोगो को बताते है कहकर स्कॉर्पियो में चले गये, फिर कुछ ही देर में अजीत घृतलहरे, अपने अन्य साथियो को लेकर आ गया और सभी एक राय होकर चितावर मंदिर के पास प्रार्थी तथा चन्द्रकांत वर्मा को तुम लोग गाड़ी हटाने के लिये बोलने वाले कौन हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से अजीत घृतलहरे एवं अन्य साथियों द्वारा धारदार चाकू से चन्द्रकांत वर्मा के पेट में प्राणघातक हमला कर दिया जिससे वह लहुलुहान होकर वही पर गिर गया, तथा पोषण लाल धीवर द्वारा जान से मारने की नियत से अपने पास रखे धारदार चाकू से प्रार्थी के दाहिने पैर के जांघ, बायें पैर के घुटना, सिर, कान में प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाये कि रिपोर्ट पर अपराध कायमकर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के आरोपियों का पता तलाश कर पूछताछ करने पर आरोपी पोषण धीवर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा-25,27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई एवं आरोपी इमरान से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन जप्त किया गया अन्य आरोपियों द्वारा अपना-अपना गुनाह कबूल करने पर विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की लिखित सूचना उनके परिजनों को देकर 02 विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक सहित 08 आरोपियों को पृथक पृथक न्यायायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में फरार अजीत घृतलहरे एवं अन्य आरोपियों के लिए विशेष टीम गठित कर पता तलाश की जा रही है।
नाम पता गिरफ्तार आरोपीगण (1) पोषण लाल धीवर पिता मुरारी लाल धीवर उम्र 18 साल 04 माह साकिन रायखेड़ा भाटापारा वार्ड क्र. 20 थाना खरोरा जिला रायपुर(2) मनीष पिता कुमार वर्मा उम्र 20 साल साकिन पलारी सरस्वती चौक थाना पलारी जिला बलौदाबाजार हाल पता -ग्राम चिचोली मोहनी मोंगरा ढाबा थाना खरोरा जिला रायपुर(3) जितेन्द्र पिता रामप्रसाद बांधे उम्र 27 साल साकिन नवागांव वार्ड क्र. 08 सतनामी पारा थाना खरोरा जिला रायपुर(4) राज उर्फ राजा पिता तोरण ध्रुव उम्र 23 साल साकिन रायखेड़ा गुड़ियारी पारा थाना खरोरा जिला रायपुर(5) प्रवीण पिता शिवप्रसाद ध्रुव उम्र 19 साल साकिन रायखेड़ा भाटापारा थाना खरोरा जिला रायपुर(6) इमरान खान उर्फ इमरान हसन पिता शाहीद खान उर्फ सिकंदर उम्र 21साल साकिन खरोरा वार्ड क्र. 12 थाना खरोरा जिला रायपुर + 02 विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक






