तिल्दा नेवरा नितिन कुमार जायसवाल: तिल्दा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भुरसुदा में कल मड़ई मेला का आयोजन किया गया था। मड़ई मेला के दौरान कल शुक्रवार देर शाम भूरसूदा स्थित रणबौर मेला ग्राउंड में मामूली बात पर कुछ लड़कों ने मिलकर एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दिया है। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। हत्या की सूचना पर तिल्दा नेवरा पुलिस टीम तत्काल आरोपियों की खोज बिन में जुट गई। पुलिस टीम को सूचना मिली जिसके बाद सभी आरोपियों को घेरेबंदी कर पकड़ने में पुलिस टीम को सफलता मिल गई। नेवरा पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई है और पूछताछ कर रही है। वही दूसरी ओर तिल्दा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत राइखेड़ा में रात्रि मेला मड़ई कार्यक्रम के बाद रात्रि नाइट प्रोग्राम के दौरान मामूली बात पर बदमाशो ने पंच पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया है।







