Home Breaking TILDA: कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार संकुल केंद्र केसदा के...

TILDA: कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार संकुल केंद्र केसदा के विभिन्न स्कूलों में परीक्षा पर चर्चा मेला का आयोजन किया गया

35
0



तिल्दा नेवरा: कलेक्टर रायपुर जिला और जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार संकुल केंद्र केसदा के विभिन्न स्कूलों में परीक्षा पर चर्चा मेला का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थी शिक्षकों एवं अभिभावकों को परीक्षा को उत्सव की तरह लेने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम में कक्षा छठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। निजाम सर निषाद सर साहू सर चौबे व चन्दाकर सर द्वारा परीक्षा की प्रभावी तैयारी, समय प्रबंधन, तनाव नियंत्रण, सकारात्मक सोच तथा लेखन कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए इस दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का ऑनलाइन पंजीयन भी स्थल पर ही कराए गए एवं उनके विचार भी सुने गए विद्यालय के प्राचार्य विनोद वर्मा ने इस अवसर पर कहा की परीक्षा जीवन का अभिन्न हिस्सा है इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है, नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा में भाग लेकर अपने तनाव,भय व समस्या का निदान पाकर भयमुक्त होकर परीक्षा दे सके।आयोजन में सरपंच जन भागीदारी सदस्य एवं स्कूल के शिक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here