Home Breaking तिल्दा तहसील साहू संघ चुनाव में अध्यक्ष निर्वाचित हुए मनीराम साहू और...

तिल्दा तहसील साहू संघ चुनाव में अध्यक्ष निर्वाचित हुए मनीराम साहू और उपाध्यक्ष गिरेंद्र साहू

79
0



तिल्दा नेवरा: प्रदेश साहू संघ के आदेशानुसार साहू समाज का चुनावी कार्यक्रम चल रहा है जिसमें 04 अक्टूबर 2025 को तिल्दा तहसील साहू संघ का चुनाव नगर भवन दशहरा मैदान में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम समाज की अराध्य देवी मां कर्मा की पूजा अर्चना के साथ चुनावी कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसमें मनीराम साहू जी अध्यक्ष व उनका पूरा पैनल को पूर्ण बहुमत मिला । जिसमें अध्यक्ष मनीराम साहू घिवरा को 374 मत और असंवत दास साहू को 113 मत मिला, उपाध्यक्ष गिरेंद्र साहू निनवा 384 और राजाभरत को 104 मत मिला, संगठन सचिव में फगुवाराम साहू खुडमुडी को 345 मत और वीरेंद्र साहू को 142 मत मिला, महिला उपाध्यक्ष संगीता साहू सगुनी और महिला संगठन सचिव टिकेश्वरी साहू बुड़ेनी दोनों पद निर्विरोध निर्वाचित हुए । इस बार तिल्दा तहसील के प्रत्येक गांव से 5-5 पदाधिकारियों द्वारा मतदान किया गया । मतदान कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिलाध्यक्ष देवनाथ साहू व उनका पूरा टीम उपस्थित रहा । वहीं पूर्व तहसील अध्यक्ष पोषण साहू और सभी परिक्षेत्रों के अध्यक्षों के साथ सामाजिकजनों द्वारा सुबह से शाम रात तक कार्यक्रम को संभाला और शांति पूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराया। निर्णय आने के पश्चात् सभी प्रत्याशी एक दूसरे का चंदन गुलाल लगा कर सम्मान किये और राष्ट्रगान भी गए ।पोषण साहू ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए कहा कि जितने वाले भी हम है और हारने वाले भी हम है यह समाज का चुनाव है इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से न देखे। कोई भी समाज मिलकर चलता है तभी आगे बढ़ता है। साहू जी ने मतदाताओं की उत्सुकता को देख सभी का आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीराम साहू जी में सभी आभार करते हुए कहा कि वरिष्ठजनों के आशीर्वाद और आप सभी के साथ के बिना समाज नहीं चलेगा हम सभी को एक हो कर काम करना है । इस कार्यक्रम में त्रिलोचन साहू नेवरा, डागेश साहू खपरीकला, संतोष साहू लखना, योगेश साहू बुड़ेरा, झब्बु साहू मुरा, पवन साहू किरना, मनोहर साहू नेवरा, मुकेश साहू, मनोज साहू, नरेंद्र साहू, योगेंद्र साहू, बलदाऊ साहू, गजानंद साहू, राजू साहू, मोनेश साहू, अलख साहू, मनीष साहू, गजेंद्र साहू, आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here