
तिल्दा नेवरा : समीपस्थ ग्राम भूरसुदा में ग्रामीण साहू समाज के द्वारा रणबोर धाम पर तेलघानी का स्थापना किया गया। तेलघानी स्थापना से पहले गांव में माता एवं बहनों के द्वारा कलश यात्रा निकालकर बाजे गाजे के साथ गली भ्रमण किया गया ,तत्पश्चात विधि विधान से पूजा अर्चना कर तेलीन दाई की मूर्ति को स्थापित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित ग्रामीण पदाधिकारी ने शपथ लिया जिसे परिक्षेत्र साहू संघ के अध्यक्ष ने शपथ दिलाया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेंद्र साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार साहू ने किया। वही अति विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जनपद सदस्य प्रतिनिधि बैतल साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष संतोष साहू, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार साहू, महिला उपाध्यक्ष सोनम साहू ,संगठन सचिव दुष्यंत साहू ,पूर्व महिला उपाध्यक्ष जामवती साहू, सहसचिव रंजीत साहू, अंकेक्षक जनक साहू,सरोज चन्द्रमण वर्मासरपंच ग्राम पंचायत भुरसुदा, राजेश नायक उपसरपंच ग्राम पंचायत भुरसुदा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में तेलघानी स्थापना के लिए ग्रामीणों को बधाई दिया, वही परिक्षेत्र अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने परिक्षेत्र में पुनः आशीर्वाद देने के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया ।महिला उपाध्यक्ष सोनम साहू ने मां कर्मा की जीवनी के ऊपर गाना गाकर खूब ताली बटोरी अंत में आभार व्यक्त राजकुमार साहू ने किया ।इस अवसर पर *ग्रामीण पदाधिकारी गण* अध्यक्ष राजकुमार साहू ,उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू, महिला उपाध्यक्ष सुशीला साहू,पार प्रमुख राजकुमार (राजा) साहू,जुलाराम साहू , राधेश्याम साहू,युवा अध्यक्ष परमेश्वर साहू ,युवा उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद साहू,समाज सेवक कार्तिक साहू सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।







