Home Breaking जिला उर्दू शिक्षक श्री ओ.आर. कुरैशी को दिल्ली में गोल्ड मेडल से...

जिला उर्दू शिक्षक श्री ओ.आर. कुरैशी को दिल्ली में गोल्ड मेडल से सम्मानित

86
0



संवाददाता अंशु सोनी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: शिक्षक दिवस (05 सितंबर) के अवसर पर कौमी उर्दू कर्मचारी संघ दिल्ली द्वारा राजधानी दिल्ली स्थित ग़ालिब एकेडमी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से 30 ऐसे शिक्षकों का चयन किया गया, जिन्होंने उर्दू भाषा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।इन्हीं 30 शिक्षकों में से जिले के शासकीय बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा में पदस्थ उर्दू शिक्षक श्री ओ.आर. कुरैशी को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें विशिष्ट अतिथि का दर्जा देते हुए नेशनल उर्दू अवार्ड, गोल्ड मेडल, मोमेंटो, शाल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।श्री कुरैशी के द्वारा उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार एवं शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच से अपने विचार रखते हुए उन्होंने देशवासियों को संबोधित किया, जिसे सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने सराहा और उनके कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।गौरतलब है कि श्री कुरैशी जिले के एकमात्र उर्दू शिक्षक हैं। इससे पहले भी उन्हें गोल्ड मेडल और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड सहित अनेक सम्मानों से नवाजा जा चुका है। साथ ही उन्हें नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पेंड्रा, गोंडवाना समाज गौरेला, अंजुमन कमेटी खोडरी, आगाज एजुकेशन सोसायटी बिलासपुर, छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर तथा छत्तीसगढ़ राज्य उर्दू अकादमी रायपुर के द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।श्री कुरैशी को दिल्ली में मिला यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here