
तिल्दा नेवरा: 09 सितंबर को गणेश विसर्जन में दौरान रात्रि करीब 10 बजे मोहभट्ठा पारा नेवरा के उपरोक्त आरोपीगणो के द्वारा नेवरा के पास तौफिक अहमद और शहबाज खान से मोटरसायकल हटाने की बात को लेकर बिवाद बाद उपरोक्त आरोपीगणो के द्वारा एक राय होकर आवेदक गणो के ऊपर प्राण घातक हमला करने पर थाना तिल्दा नेवरा के द्वारा गंभीर धारावो के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अपराध घटना मे शामिल आरोपीगण दुर्गेश यादव, अजय निषाद उर्फ काला, संदीप धु्रव उर्फ पप्पू को हिरासत में लिया जाकर उनसे घटना में प्रयुक्त चाकू डंडा जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया। नाम आरोपी 01- दुर्गेश यादव उर्फ छोटू पिता नंदकुमार यादव उम्र 28 साल 02- अजय निषाद उर्फ काला पिता गोवर्धन निषाद उम्र 20 साल 03- संदीप धु्रव उर्फ पप्पू पिता नारद सिंह धु्रव उम्र 27 साल सभी निवासी मोहभट्ठा पारा नेवरा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0.






