
बेटी से छेड़खानी की शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे पिता से मारपीट… प्रिंसिपल ने पहले खुद पीटा, फिर बाहरी लोगों को बुलाकर पिटवाया
न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा के पिता से प्रिंसिपल ने मारपीट की.बताया जाता है कि छात्रा के पिता छेड़खानी को लेकर स्कूल में शिकायत करने पहुंचे थे. हालांकि, इस दौरान प्रिंसिपल शिकायत सुनने के बजाय गाली-गलौज करने लगा और लात-घूसों से हमला कर दिया. घटना थाना गंगोह क्षेत्र का बताया जा रहा है. आरोप है कि पिटाई के बाद प्रिंसिपल ने बाहरी लोगों को फोन करके स्कूल बुलाया और छात्रा के पिता की फिर से पिटाई कराई. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके मुंह से खून तक निकल आया. परिजनों का कहना है कि छात्रा लंबे समय से परेशान थी और स्कूल का ही एक छात्र लगातार उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहा था.






