
बिलासपुर : जिले के तखतपुर में घटित जघन्य हत्या के मामले में बिलासपुर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मृतक जागेश्वर पाठक, जो पाठ बाबा मंदिर का पुजारी था, उसकी हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सक्रियता से यह मामला न केवल जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक जागेश्वर पाठक का आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी से प्रेम संबंध हो गया था। यही अवैध संबंध इस हत्याकांड का मुख्य कारण बना। जानकारी के अनुसार, मृतक और आरोपी सुरेश की पत्नी के बीच संबंध उजागर होने के बाद लगभग छह महीने पहले आरोपी और उसकी पत्नी का सामाजिक तलाक भी हो चुका था। इसके बावजूद आरोपी मृतक से गहरी रंजिश रखता था और मौके की तलाश में था। बीती रात आरोपी सुरेश धुरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। योजना के तहत उन्होंने मोटरसाइकिल की पूजा करने के बहाने मृतक को मंदिर से बाहर बुलाया और वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने ईंट और सस्पेंशन पाइप से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और घटना स्थल से फरार हो गए थे वही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तखतपुर में रहने वाले मुख्य आरोपी सुरेश धुरी को धमतरी पुलिस की मदद से भखारा, धमतरी से पकड़ा गया। इस हत्याकांड में 4 अन्य आरोपी शामिल है जिसमें एक आरोपी फरार है जिसे जल्द पकड़ने की बाद जिले एसएसपी ने कही है।






