जब संबंध ही नहीं बनाए तो प्रेग्नेंट कैसे हुई?” शक ने 6 माह की लव मैरिज को बना दिया खूनी खेल, पति ने काट डाला पत्नी का गला.. ले ली मुहब्बत की जान
बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ में अफेयर क़े बाद हुई लव मैरिज का खौफनाक अंजाम सामने आया है। पति-पत्नी के रिश्ते में शक ने ऐसी दरार डाल दी कि मामला खून-खराबे तक पहुँच गया। बलौदा बाजार निवासी 21 वर्षीय युवक संजू ने अपनी पत्नी संगीता निषाद (22) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। करीब छह महीने पहले दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक रहा लेकिन कुछ समय बाद संगीता गर्भवती हो गई। पत्नी की प्रेग्नेंसी को लेकर पति ने सवाल उठाना शुरू किया। उसने आरोप लगाया कि जब उसका अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध ही नहीं बना तो वह गर्भवती कैसे हुई? यही शक दिन-ब-दिन गहराता चला गया।पुलिस के मुताबिक, देर रात इसी बात पर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। गुस्से मे संजू ने रसोई में रखे चाकू से पत्नी का गला रेत डाला। संगीता की मौके पर ही मौत हो गई।






