
हिरमी – रावन : ज्ञानोदय शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरमी में आजादी की 78 वीं वर्षगाठ और देश का 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विद्यालय की प्राचार्य के नेतृत्व में बच्चें ध्वजारोहण में शामिल हुए। शिशु मंदिर के इन नन्हे मुन्ने बच्चों के लगाए नारे विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे।सुबह 8:30 बजे ज्ञानोदय शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरमी परिसर में प्राचार्य पी आर वर्मा, तामेश्वर जायसवाल,मुख्य अतिथि प्रेमलाल सिंहा और विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।इसके बाद प्राचार्य पी आर वर्मा ने बच्चों को भारत के स्वाधीनता आंदोलन के बारे में बताते हुए अपने प्राणो तक का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को हार्दिक श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेमलाल सिंहा (सामाजिक कार्यकर्ता ) ने कहा कि स्वतंत्रता संकल्प सिद्धि का परिणाम है। आज एक दूरदर्शी नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर एवं बहुआयामी विकास कर रहा है। आज हमारे अभ्युदय का दिन है, आज ही के दिन हमारा देश परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त होकर एक नई राष्ट्र शक्ति के रूप में उभरा। हमारा देश हमेशा दुनिया के विकास के दृष्टिकोण से ही कार्य करता है । सभ्यता के प्रारंभ से ही वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत पर चलते हुए हमने दुनिया को एक परिवार माना है। हमारे तिरंगे का संदेश भी शौर्य, सच्चाई और समृद्धि के साथ साथ प्रगतिशीलता का है। मानव मूल्यों एवं सांस्कृतिक विरासतों के संवर्धन एवं संरक्षण तथा राष्ट्रीय संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं राष्ट्रीय के प्रति प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से ही हम देश को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। ए. ए. फारूकी ने भी स्वतंत्रता दिवस पर संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिशुओं,अभिभावकों व शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षिका शैल वर्मा, रमा मढरिया ने देशभक्ति गीत एवं छत्तीसगढ़ की राज गीत का गायन किया! छात्रों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।






