Home Breaking दिहाड़ी मजदूरी करने वाले आरोपियों ने रायपुर के 3 युवाओं को उतारा...

दिहाड़ी मजदूरी करने वाले आरोपियों ने रायपुर के 3 युवाओं को उतारा मौत के घाट, रातभर चली छानबीन के बाद धमतरी पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों को दबोचा

98
0



धमतरी: रायपुर के तीन युवाओं की हत्या के मामले में धमतरी पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. आरोपियों से पूछताछ चल रही है.बताया जा रहा है कि शराब के नशे में चूर होकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है. ढाबा में खाना खाने के बाद पैसे मांगे जाने से आरोपी आक्रोशित हो गए. ढाबे में रखी कुर्सियों में तोड़तोड़ शुरू कर दी. इस बीच ही वहाँ रायपुर कुछ दोस्त खाना खाने पहुँचे.बताया जा रहा है कि उनके गाड़ी से उतरते ही आरोपियों ने उनसे विवाद शुरू कर दिया. सूत्र बताते हैं कि आरोपियों में से एक ने युवाओं से बीड़ी की मांग की थी. यही से विवाद की शुरुआत हुई. आरोपी युवकों पर टूट पड़े. चाकू से युवाओं पर हमला कर दिया.आठ तक हो सकती है आरोपियों की संख्याबताया जा रहा है कि धमतरी पुलिस इस मामले का खुलासा आज शाम तक कर सकती है. सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने जिस आरोपियों को हिरासत में लिया है, वह सभी दिहाड़ी मजदूरी का काम करते है. शराब पीकर सभी आरोपी ढाबा में खाना खाने गए थे. खाना खाने के बाद मजदूरों में से एक ने चाकू निकालकर लोगों को धमकाना शुरू कर दिया था.रातभर छानबीन के बाद पुलिस ने दबोचे आरोपीघटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक-दो आरोपियों को तत्काल हिरासत में ले लिया था. बाक़ी आरोपी फरार हो गए थे. रातभर चली छानबीन के बाद सुबह होते-होते सभी आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है. सूत्र बताते हैं कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है.आरोपी आस-पास के गांवों में रहने वालेधमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने लल्लूराम.कॉम से बातचीत में कहा कि सभी संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. विवेचना प्रारंभिक स्तर पर है. आज शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. ये सभी आरोपी मथुराडीह, भोयना और कोर्रा जैसे आस-पास के गांवों के रहने वाले हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here