Home Breaking BALODA BAZAR: साहू समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

BALODA BAZAR: साहू समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

94
0



हिरमी रावन: बलौदाबाजार साहू समाज प्रतिभावान छात्र एवं छात्रों का सम्मान समारोह जिला आँडिटोरियम परिसर में रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ कर्मा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर तथा सरस्वती वंदना एवं कर्मा आरती के साथ किया गया। इस दौरान मंचासीन अतिथियों का समाज के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। समाज के दसवीं व बारहवीं कक्षा के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं जिन्होंने परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित किया उन्हें मोमेन्टो व प्रशस्ति पत्र, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद उनके पालकों ने भी अपने बच्चों को सम्मनित होता देख गौरवान्वित महसूस कियाl साहू समाज तहसील सुहेला परिक्षेत्र से ग्राम हिरमी की बेटियों ने समाज का गौरव बढ़ाया आज दिनांक 03.08.2025 को जिला बलौदा बाजार में आयोजित छात्र छात्रा प्रोत्साहन समारोह में हिरमी की कु. रेनू साहू पिता टाकेश्वरी ललित कुमार साहू और मुस्कान साहू छाया कमलेश साहू की बेटियों ने स्कूल के साथ साथ अपने समाज का गौरव बढ़ाया उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री टंक राम वर्मा, जिला अध्यक्ष सुनील साहू रेवा राम साहू के नेतृत्व मे प्रोत्साहन समारोह संपन्न हुआ जिसमे कार्यक्रम में रेनू साहू के साथ मामा मामी पूनम रेवेन्द्र साहू एवम् मुस्कान साहू माता पिता के साथ ने प्रशस्ति पत्र एवम् शील्ड द्वारा प्रोत्साहित हुएl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here