
RAIPUR: खरोरा क्षेत्र में लगने वाले जिंदल के नलवा सीमेंट प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया
नितिन कुमार जायसवाल खरोरा रायपुर : रायपुर से लगे खरोरा में लगने वाले जिंदल के नलवा सीमेंट प्लांट की एक खदान का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं बारिश के बीच करीब 6 गांव के 900 लोग नारेबाजी कर रहे हैं ग्रामीणों के मुताबिक, खदान में चूना पत्थर निकालने के लिए विस्फोट से होने वाले कंपन से मकानों की नींव को नुकसान पहुंचेगा। इसलिए वे खदान नहीं लगने देना चाहते।बता दें कि 11 सौ एकड़ में खदान के लगने से 55 हजार लोग प्रभावित होंगे। खदान के संबंध में खरोरा से लगे मोतिमपुर में आज जनसुनवाई रखी गई है। जिसमें शामिल होने एक रात पहले ही ग्रामीण टेंट लगाकर डटे हुए हैं। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात है। अपर कलेक्टर, पर्यावरण अधिकारी, एसपी समेत 6 तहसीलदार में भी मौके पर मौजूद हैं।6 गांव के 55 हजार लोग प्रभावित होंगे। खरोरा में इस खदान के लगने से 6 गांव के 55 हजार लोग प्रभावित होंगे। प्रस्तावित खदान से पचरी गांव की दूरी 90 मीटर, छड़िया 140 मीटर, मंधईपुर 170 मीटर, नहरडीह 400 मीटर, मोतिमपुर 230 मीटर और आलेसुर 350 मीटर की दूरी पर स्थित है। जो प्रभावित होंगे। आज पर्यावरण जनसुनवाई का ग्रामीणों ने बड़ा चढकर मौके पर पहुंचकर इस प्लांट का पुरजोर विरोध किया।






