Home Breaking HIRMI: एक पेड़ मां के नाम के तहत सकलोर में किया गया...

HIRMI: एक पेड़ मां के नाम के तहत सकलोर में किया गया पौधरोपण

91
0



हिरमी – रावन: अल्ट्राटेक सी एस आर के तत्वावधान में आज दिनांक 22/07/2025 को शा.प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सकलोर में 1 पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना एवं पौधरोपण के माध्यम से प्रकृति से जुड़ाव बढ़ाना रहा. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 10 फलदार व औषधि पौधों का रोपण किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच ममतावेदप्रकाश वर्मा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत यह पौधारोपण किया गया है. उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी बन चुकी है. जीवन में पर्यावरण संतुलन बनाये रखने हेतु पौधारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक गजरी सोनवानी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है. हमें ऑक्सीजन, फल, छाया एवं जीवनदायिनी हवा वृक्षों से ही प्राप्त होती है. उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका पालन-पोषण भी करना चाहिए. कार्यक्रम के अंत में छात्रों को पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प दिलाया गया. प्रत्येक छात्र ने एक पौधा अपनी मां के नाम समर्पित करते हुए उसकी सुरक्षा का वचन लिया. इस अवसर पर सरपंच श्रीमती ममता वेदप्रकाशवर्मा, उपसरपंच कौसिल्या दुलेश धीवर ,गंगोत्री साहू, आत्माराम वर्मा,रामदेव यादव ढलेश साहू,जानकी यादव सरिता राय,शांति यादव, रोहनी यादव, शा.प्रा.शाला हेडमास्टर श्रीमती अंजनी पाण्डेय शा.पूर्व मा.शाला हेडमास्टर श्रीमती गजरी सोनवानी स.शि.संतोष सिन्हा संकुल समन्वयक जितेंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे.l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here