Home Breaking दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग,...

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में फेल हुआ इंजन? सहमें रहे यात्री

89
0
Oplus_131072



दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में फेल हुआ इंजन? सहमें रहे यात्री

न्यूज डेस्क दिल्ली: बुधवार रात इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह फ्लाइट दिल्ली से गोवा जा रही थी, लेकिन उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी की वजह से इसे बीच रास्ते में ही उतारना पड़ा। इंडिगो की यह फ्लाइट जैसे ही हवा में थी, उसके एक इंजन में खराबी आ गई। इस गंभीर तकनीकी समस्या के बाद फ्लाइट क्रू ने तुरंत आपात स्थिति का ऐलान किया और मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया। 17 मिनट तक हवा में चक्कर. विमान ने मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मिलने तक लगभग 17 मिनट तक हवा में चक्कर लगाए। यह इसलिए किया गया ताकि रनवे को खाली किया जा सके और सभी आवश्यक आपात इंतजाम पूरे कर लिए जाएं। सुरक्षित लैंडिंग, यात्री सुरक्षित. पायलट की सूझबूझ और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सहयोग से फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई। फ्लाइट में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें बाद में दूसरी फ्लाइट के जरिए गोवा भेजने की तैयारी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here