Home Breaking ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के सामने कूदकर किया सुसाइड

ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के सामने कूदकर किया सुसाइड

107
0



ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के सामने कूदकर किया सुसाइड

रायपुर. डिप्रेशन में एक ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर के सुसाइड करने की घटना सामने आई है. ये घटना छत्तीसगढ़ के गुदुम रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद रायपुर रेल मंडल के तमाम अधिकारी गुदुम रवाना हो गए है.जानकारी के मुताबिक स्टेशन मास्टर एसएल ठाकुर 16 जुलाई को रात 8:00 बजे से ड्यूटी पर थे. इस बीच रात करीब 12 बजे उन्होंने मालगाड़ी के सामने आकर सुसाइड कर लिया. उनको जानने वाले लोग बताते है कि वे पिछले कुछ दिनों से काफी स्ट्रेस में थे और ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करते थे. सूत्रों के मुताबिक ऐसी आशंका है कि वे कर्ज से परेशान थे.बता दें कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डौंडी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डौंडी के मर्चुरी में भेजा है और परिजनों को घटना की जानकारी दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here