Home Breaking बिलासपुर में हाईटेक नकल करते 2 युवतियां गिरफ्तार, लैपटॉप माइक्रो गैजेट के...

बिलासपुर में हाईटेक नकल करते 2 युवतियां गिरफ्तार, लैपटॉप माइक्रो गैजेट के साथ इलेक्ट्रॉनिक सामान जप्त,मामले को दबाने की कोशिश का आरोप

106
0
Oplus_131072



बिलासपुर: जिले में सरकंडा स्थित आत्मानंद परीक्षा केंद्र में हाईटेक नकल का भंडाफोड़ हुआ, जिसमें 2 युवतियां इलेक्ट्रॉनिक सामान के माध्यम से नकल करते पकड़ी गई है, बता दें बिलासपुर जिले में आयोजित सब इंजीनियर परीक्षा के दौरान वॉकी-टॉकी,बॉडी कैमरा और अन्य इलेक्ट्रानिक सामानों के साथ नकल करती युवती को स्थानीय युवकों ने पकड़ा है, इतना ही नहीं परीक्षार्थी को नकल कराने वाली उसकी साथी को भी पकड़ा गया है. पूरा मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा मुक्तिधाम के सामने स्थित शिवदुलारे स्वामी आत्मानंद स्कूल का है, जहां PWD परीक्षा आयोजित की गई थी, जहां एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने मुन्ना भाई स्टाइल में पेपर देती युवती को पकड़ा है, जानकारी के अनुसार बाहर से वाकी टाकी से परीक्षार्थी को सवालों के जवाब बताने वाली उसकी साथी को भी रंगे हाथों पकड़ा गया है, जो स्कूल के बाहर ऑटो में बैठकर परीक्षा में आएं सवालों के जवाब को बता रही थी, एग्जाम हाल में परीक्षा देने बैठी परीक्षार्थी के पास से कैमरे भी बरामद हुए है जिससे बाहर बैठी उसकी साथी को वीडियो कॉल के माध्यम से सवाल दिखा रही थी और उसका उत्तर पूछ रही थी,इस मामले में एनएसयूआई के छात्रों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर खाना पूर्ति करने का आरोप लगाते हुए स्कूल प्रांगण में जमकर हंगामा किया, उनका कहना था कि नकल करते पकड़ी गई युवतियों के खिलाफ मामूली धारा लगाकर मामले को रफा-दफा करने का काम किया जा रहा है।

Oplus_131072

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here