Home Breaking “मुरमा जी” राष्ट्रपति का नाम लेते हुए फिसली कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की...

“मुरमा जी” राष्ट्रपति का नाम लेते हुए फिसली कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की जुबान, बीजेपी ने बताया दलित विरोधी कांग्रेस

100
0
Oplus_131072



मुरमा जी…” राष्ट्रपति का नाम लेते हुए फिसली कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की जुबान, बीजेपी ने बताया दलित विरोधी कांग्रेस

रायपुर छत्तीसगढ़: अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को छत्तीसगढ़ में एक संबोधन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नाम का गलत उच्चारण करने के बाद बीजेपी की आलोचना का सामना करना पड़ा. रायपुर के साइंस ग्राउंड में स्पीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खड़गे राष्ट्रपति को ‘मुरमा जी’ कहते हुए सुने जा सकते हैं.बीजेपी ने कांग्रेस प्रमुख पर कड़ा प्रहार करते हुए उनकी तरफ से हुई चूक को ‘महिला, दलित और आदिवासी विरोधी’ बताया और आलोचना की. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष ने द्रौपदी मुर्मु के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. पूरा आदिवासी समुदाय इसकी निंदा कर रहा है. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए कोविड जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here