Home Breaking बरसाती सीजन में रहना है फिट तो इस मौसमी सब्जी को जरूर...

बरसाती सीजन में रहना है फिट तो इस मौसमी सब्जी को जरूर खा लें

103
0



कई बीमारियों से करेगी बचत :- दिलेश्वर मढरिया

न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़: बदलते मौसम में कई तरह के फल और सब्जियां मार्केट में आने लगती हैं। इनका सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ऐसे ही पोषक तत्वों से भरपूर कंटोला खेखसी नामक एक सब्जी है जिसे खेखसी के नाम से भी जाना जाता है।यह एक मौसमी सब्जी है। ये अक्सर मानसून के मौसम में मिलती है। ये मूल रूप से दक्षिण एशियाई देशों में खाई जाने वाली सब्जी है। भारत में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़,कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और अन्य कई जगहों पर इसकी उपज होती है। कंटोला से कई तरह की सब्जियां बनाई जाती है। छत्तीसगढ़ में खेखसी के नाम से जाना जाता है l वैसे तो कंटोला ( खेखसी ) बहुत फेमस सब्जी नहीं है, लेकिन इसे खाने से कई तरह से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, जिन्हें जानकर आप भी इसे अपनी डाइट प्लान का हिस्सा जरूर बनाएंगे। बाजारों 200-250 रूपये किलो में बिकता है खेखसी सब्जी से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में दिलेश्वर मढरिया बताते है कि कंटोला ( खेखसी ) में फ्लेवोनॉयड और फेनोलिक मिनरल के साथ एंटी ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। यह हमारे शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से मुक्ति दिलाता है और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है खेखसी में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर में ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन बनाए रखने में मदद करतें हैंl खेखसी विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम जैसे खनिज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर हमारे स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने का काम करते हैं।विटामिन सी से भरपूर खेखसी सब्जी हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाली होती है। इसका कारण है कि विटामिन सी किसी भी इंफेक्शन और बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here