Home Breaking तिल्दा: शा हाई स्कूल तुलसी नेवरा मे शाला प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम...

तिल्दा: शा हाई स्कूल तुलसी नेवरा मे शाला प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

138
0



तिल्दा नेवरा: शा हाई स्कूल तुलसी नेवरा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया सर्वप्रथम नव प्रवेशी विद्यार्थियों का अतिथियों के द्वारा तिलक लगाकर, कॉपी पेन वितरण कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया साथ ही मंचस्थ अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को आशीर्वाद संबोधन दिया गया। तत्पश्चात केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना माँ के नाम एक पेड़ भाग 2 के अंतर्गत अतिथियों, संकुल से आए शिक्षक शिक्षिका, शाला परिवार तुलसी नेवरा के शिक्षक शिक्षिका एवं विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती शैल महेंद्र साहू (जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती स्वाती वर्मा (जिला पंचायत सदस्य), गुलाब आडिल (सरपंच ग्रामपंचायत तुलसी), तेजराम वर्मा (सरपंच ग्राम पंचायत कोहका), अनुराधा वर्मा (अध्यक्ष SMDC), कु मनीषा वर्मा (उपसरपंच ग्राम पंचायत तुलसी), संकुल एवं हाई स्कूल तुलसी नेवरा के समस्त शिक्षक शिक्षिका एवं गणमान्य अतिथि गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र वर्मा (प्रभारी प्राचार्य), हिमांचल चौबे (संकुल समन्वयक), शाला परिवार हाई स्कूल तुलसी नेवरा के समस्त शिक्षक शिक्षिका के सहयोग व मार्गदर्शन से गौरवपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here