Home Breaking पवनी नगर पंचायत में स्ट्रीट लाइट घोटाला? 10 दिन में उजागर हुई...

पवनी नगर पंचायत में स्ट्रीट लाइट घोटाला? 10 दिन में उजागर हुई गड़बड़ी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भागवत साहू ने की शिकायत..

157
0



सारंगढ़-बिलाईगढ़: नगर पंचायत पवनी में भाजपा के नगर अध्यक्ष बनने के बाद बस स्टैंड से अटल चौक तक लगाई गई स्ट्रीट लाइट में महज 10 दिन के भीतर ही भ्रष्टाचार की बू आने लगी है। इस मुद्दे को कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष भागवत साहू ने गंभीरता से उठाते हुए जनहित में आवाज बुलंद की है।भागवत साहू ने बिलाईगढ़ SDM कार्यालय पहुँचकर इस पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत सौंपी और लाइट व्यवस्था में गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

गड़बड़ी की खुली पोल: स्थानीय लोगों और कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि हाल ही में लगाए गए लोहे के खंभों में महज कुछ दिनों में ही जंग लगने लगा है, जिससे इनकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं पहली ही बारिश में कई स्ट्रीट लाइट उड़ गईं, जिससे नगरवासियों में रोष व्याप्त है।

जगह-जगह अंधेरा, लोगों को हो रही परेशानी: स्ट्रीट लाइट खराब हो जाने के कारण पवनी के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह अंधेरा पसरा हुआ है। इससे रात के समय आने-जाने वाले राहगीरों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे में दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

ठेकेदार की मनमानी और अध्यक्ष की चुप्पी: आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष की निष्क्रियता के चलते ठेकेदार ने मनमाने ढंग से निर्माण कार्य को अंजाम दिया। लोकल और निम्न गुणवत्ता के सामान का उपयोग कर लाइटें लगाई गईं, जिससे अब पूरे प्रोजेक्ट पर भ्रष्टाचार का संदेह गहराता जा रहा है।

कांग्रेस की माँग और जन समर्थन: ब्लॉक अध्यक्ष साहू ने कहा कि जनता के पैसों से हो रहे कार्य में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द जांच कर कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी।इस दौरान रंजीत कर्ष, सुनील आदित्य, योगेंद्र साहू, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और एकजुट होकर पारदर्शी जांच की माँग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here