
पुलिस ने एक ऐसा गिरोह पकड़ा है, ज़ो रईसजादो को हनीट्रेप में फंसाकर वीडियो बनाती, फिर रेप केस दर्ज करा देती….
न्यूज डेस्क राजस्थान: जयपुर में पुलिस ने एक ऐसा गिरोह पकड़ा है.. ज़ो रईसजादो को हनीट्रेप में फंसाकर सेक्स करते वीडियो बनाती, फिर रेप केस दर्ज करा देती। चित्रकूट थाना पुलिस ने एक लग्जरी होटल से आरोपी मीतू पारिख व इंदु वर्मा को रंगे हाथों 3 लाख रुपए का चेक लेते हुए गिरफ्तार किया है। महिलाओ ने FIR दर्ज कराने की धमकी देकर 70 लाख वसूल लिए थे। यह गैंग सिर्फ़ रईसजादो को ही टारगेट पर रखता था। इनके नम्बर अरेंज कर कालिंग.. फिर अकेले में मुलाकात। यही सेक्स करते वीडियो बनाकर ब्लैक मेल शुरू हो जाता।प्रॉपर्टी डीलर्स को बनाया था शिकार..दोनों महिलाओं ने प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले दो व्यापारियों को अपना शिकार बनाया था। सेक्सटॉर्शन कर ब्लैकमेल कर ये महिलाएं व्यापारी से 50 लाख रुपए की वसूली कर रही थी।रुपए नहीं देने पर दोनों शातिर महिलाएं व्यापारियों को बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। इज्जत बचाने के डर से इन व्यापारियों ने पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपए कैश इन महिलाओं को घर पर दिए व 20 लाख रुपए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए थे। अब 3 लाख का चेक लेने आई थी। यहाँ पुलिस ने पकड़ लिया।

