Home Breaking अस्पताल में नवजात की मौत, डॉक्टर पर लगा लापरवाही का दाग

अस्पताल में नवजात की मौत, डॉक्टर पर लगा लापरवाही का दाग

103
0
Oplus_131072



अस्पताल में नवजात की मौत,डॉक्टर पर लगा लापरवाही का दाग

बेमेतरा: विवादों में घिरे रहने वाले सिम्स अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगे है, जिसमें परिजनों ने मासूम की मौत का जिम्मेदार सिम्स के डॉक्टर को ठहराया है, बेलतरा निवासी परिवार ने गायनिक वार्ड की लेडी डॉक्टर पर लापरवाही और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। बात दें बेलतरा निवासी सुमन को 13 जून को डिलीवरी के लिए सिम्स लाया गया था। जहां रात 12 बजे सुमन ने नवजात का जन्म दिया। डिलीवरी के बाद मां का दूध नहीं उतरने पर परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद लेडी डॉक्टर को जानकारी दी। डॉक्टर ने लेक्टोजेन पिलाने की सलाह दी, जिसके बाद बच्चे की तबियत बिगड़ ने आरोप डॉक्टर पर लगे है, उनका कहना है कि जब बच्चे को दिखाने की कोशिश की तो डॉक्टर ने बिना जांच किए उसे नॉर्मल बताकर लौटा दिया। हालत बिगड़ती रही और सुबह 6 बजे नवजात को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने बच्चे की स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया।नवजात की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया। 112 की टीम और मीडिया के पहुंचने के बाद ही डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही। परिजनों का कहना था कि बच्चे की मौत के तुरंत बाद पोस्टमार्टम की पहल क्यों नहीं की गई।पीड़ित परिवार के फूफा अनिल भास्कर ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की सलाह पर ही उन्होंने लेक्टोजेन पिलाया और बच्चे की जान चली गई। उनका कहना था कि बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर को दिखाया गया, तब भी लापरवाही बरती गई। मामले में सिम्स के डॉक्टर लखन से बात की तो उन्होंने बताया डिलीवरी के बाद बच्ची को सौंपने के पहले जांच की गई जिसमें बच्ची पूरी तरह स्वस्थ थी,जिससे इसमें डॉक्टर की लापरवाही नजर नहीं आ रही है,उन्होंने बताया कि डिलीवरी के बाद मां का ब्रेस्ट फीड नहीं हो रहा था जिसे देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बच्ची को पाउडर पिलाने की समझाइश दी, डॉ लखन ने कहा कि दूध नहीं आने पर बच्चे को दिए जाने वाले पाउडर को पिलाने की प्रक्रिया होती है कभी कभी पाउडर को ठीक तरीके से फीडिंग नहीं करा ने से भी बच्चे की जान जा सकती है, बच्चे को किसी भी प्रकार का इंजेक्शन या दवाई नहीं दी है गई थी, जिससे डॉक्टर की लापरवाही नहीं आ रही है। पर परिजनों की मांग पर जांच टीम बनाई है,इस जांच में बच्चे की मौत के कारण पता चल जाएगा जांच रिपोर्ट शाम तक आने की बात कही गई है। अस्पताल में बच्चे की मौत के मामले से हड़कंप मचा हुआ है, जिसमें गायनिक वार्ड की लेडी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा है पर सिम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ लखन सिंह ने डॉ पर लगे आरोप को गलत बताते हुए जांच रिपोर्टर आने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

Oplus_131072

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here